एजुकेशन रॉक्सटार अचीवर्स (ERA) अवार्ड 2025-26 – रोहिणी ज़ोन
सुषमा रानी नई दिल्ली, 22 जनवरी : शिक्षा विभाग, नगर निगम दिल्ली और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से “एजुकेशन रॉक्सटार अचीवर्स (ERA) अवार्ड 2025-26” का आयोजन निगम प्रतिभा विद्यालय, सेक्टर-5B, रोहिणी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा तैयार की गई नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLMs) को मंच देना और उनकी रचनात्मकता को सम्मानित करना था। रोहिणी ज़ोन के 19 स्कूलों से 27 शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शनी के बाद शीर्ष पाँच TLMs को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान स्वेता वत्स (नगर निगम विद्यालय, ज्वालापुरी), द्वितीय स्थान श्रीमती लीना जैन (नगर निगम विद्यालय, सेक्टर-9 रोहिणी) और तृतीय स्थान श्री मयंक (नगर निगम विद्यालय, सुल्तानपुरी) ने प्राप्त किया। वहीं राहुल डबास और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Deputy Commissioner Rohini Zone ऋषिता गुप्ता, Assistant Director (Education) डी.एन. महतो और School Inspector भारत भूषण लाल उपस्थित रहे। भारती ...