अशोक लेलैंड ने टॉरस और हिप्पो हेवी-ड्यूटी ट्रकों को किया फिर से लॉन्च
मुख्य संवाददाता
*राष्ट्रीय, 22 जनवरी :हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने आज अपने प्रतिष्ठित हेवी-ड्यूटी ट्रकों टॉरस* और हिप्पो को नए अवतार में फिर से लॉन्च किया। आधुनिक तकनीक से लैस ये ट्रक उच्च हॉर्सपावर, बेहतर ईंधन दक्षता, ज्यादा अपटाइम और बेहतर ड्राइवर आराम के साथ पेश किए गए हैं, ताकि भारत की बदलती अवसंरचना और परिवहन जरूरतों को पूरा किया जा सके।
इन ट्रकों का अनावरण अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शेनू अग्रवाल* ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। नए टॉरस और हिप्पो रेंज को उन्नत AVTR मॉड्यूलर ट्रक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और ये विभिन्न कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होंगे। इनकी बुकिंग और डिलीवरी देशभर के अशोक लेलैंड डीलरशिप्स के माध्यम से शुरू कर दी गई है।
शेनू अग्रवाल ने कहा कि ये ट्रक विशेष रूप से खनन, अवसंरचना और निर्माण जैसे हेवी-ड्यूटी अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें 8.0-लीटर A-सीरीज़ 6-सिलेंडर इंजन दिए गए हैं, जो 360 HP की शक्ति और 1,600 Nm का टॉर्क प्रदान करते हैं, जिससे अधिक टिकाऊपन, बेहतर प्रदर्शन और तेज़ टर्नअराउंड टाइम सुनिश्चित होता है।
कंपनी के अनुसार, हिप्पो और टॉरस केवल नाम नहीं, बल्कि दशकों से भारतीय परिवहन उद्योग के भरोसे के प्रतीक रहे हैं। नए मॉडल उस विरासत को आधुनिक इंजीनियरिंग के साथ आगे बढ़ाते हैं और फ्लीट ऑपरेटरों को बेहतर लाइफसाइकिल इकॉनॉमिक्स और अधिक लाभप्रदता प्रदान करते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें