एजुकेशन रॉक्सटार अचीवर्स (ERA) अवार्ड 2025-26 – रोहिणी ज़ोन



 सुषमा रानी 

नई दिल्ली, 22 जनवरी :

शिक्षा विभाग, नगर निगम दिल्ली और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से “एजुकेशन रॉक्सटार अचीवर्स (ERA) अवार्ड 2025-26” का आयोजन निगम प्रतिभा विद्यालय, सेक्टर-5B, रोहिणी में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा तैयार की गई नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLMs) को मंच देना और उनकी रचनात्मकता को सम्मानित करना था।


रोहिणी ज़ोन के 19 स्कूलों से 27 शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शनी के बाद शीर्ष पाँच TLMs को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान  स्वेता वत्स (नगर निगम विद्यालय, ज्वालापुरी), द्वितीय स्थान श्रीमती लीना जैन (नगर निगम विद्यालय, सेक्टर-9 रोहिणी) और तृतीय स्थान श्री मयंक (नगर निगम विद्यालय, सुल्तानपुरी) ने प्राप्त किया। वहीं राहुल डबास और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Deputy Commissioner Rohini Zone  ऋषिता गुप्ता, Assistant Director (Education)  डी.एन. महतो और School Inspector  भारत भूषण लाल उपस्थित रहे। भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से  नलिनी दीक्षित सहित दिल्ली टीम और रोहिणी ज़ोन के सभी मेंटर शिक्षक भी मौजूद रहे।


इस आयोजन को शिक्षकों ने प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की रचनात्मकता बढ़ाने और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारती एयरटेल फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से शिक्षकों के विकास के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जनता Unmute - वॉयसलेस के लिए एक आवाज: अनसुनी आवाज की शुरुआत जनता अनम्यूटेड से हुई

मुथूट फाइनेंस ने ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ पहल की शुरुआत; उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 75 सरकारी स्कूलों में पहुँची डिजिटल शिक्षा

इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ चांदनी चौक में दिल्ली के पहले स्टोर के साथ ‘भारत की साड़ियों’ को राजधानी में लाया