मुथूट फाइनेंस ने ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ पहल की शुरुआत; उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 75 सरकारी स्कूलों में पहुँची डिजिटल शिक्षा




मुख्य संवाददाता 

सुषमा रानी 

नई दिल्ली, 10 दिसंबर : भारत की सबसे बड़ी गोल्ड-लोन एनबीएफसी मुथूट फाइनेंस ने अपनी प्रमुख नई सीएसआर पहल ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ का शुभारंभ किया है। इस पहल के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में डिजिटल बुनियादी ढाँचा स्थापित कर स्मार्ट और तकनीक-संचालित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी अपर प्राइमरी, हाई स्कूलों और इंटरमीडिएट स्कूल में 65-इंच स्क्रीन वाले 75 स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल स्थापित किए गए हैं।

यह कार्यक्रम पॉल जॉर्ज ग्लोबल स्कूल, अलकनंदा, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। पहल से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, लुधियाना (पंजाब), ओडिशा, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, पुणे, कोलकाता, सिलिगुड़ी, रायपुर और गुवाहाटी के सरकारी स्कूलों को सीधा लाभ मिलेगा।

लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष  विजयेंद्र गुप्ता, ग्रेटर कैलाश (जीके) निर्वाचन क्षेत्र के विधायक,  शिखा रॉय, तथा मुथूट फाइनेंस के वरिष्ठ नेतृत्व—संयुक्त प्रबंध निदेशक  अलेक्ज़ेंडर जॉर्ज मुथूट और उप प्रबंध निदेशक  जॉर्ज एम. जॉर्ज—उपस्थित रहे।

संयुक्त प्रबंध निदेशक, मुथूट फाइनेंस –  अलेक्ज़ेंडर जॉर्ज मुथूट ने कहा: “शिक्षा हमारे सीएसआर का मूल आधार है और यह हमारे कुल सीएसआर व्यय का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा है। ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ के माध्यम से हम सरकारी स्कूलों में डिजिटल बुनियादी ढाँचे को मजबूत कर रहे हैं, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को तकनीक-संचालित शिक्षा की समान और बेहतर पहुँच प्रदान की जा सके।”

उप प्रबंध निदेशक, मुथूट फाइनेंस – जॉर्ज एम. जॉर्ज ने कहा: “हमारा सीएसआर दृष्टिकोण जमीनी स्तर पर दीर्घकालिक प्रभाव लाने पर केंद्रित है। ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ पहल के माध्यम से हम डिजिटल शिक्षण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर शिक्षा के वास्तविक बुनियादी ढाँचे की खाई को कम कर रहे हैं। यह पहल शिक्षकों और छात्रों—दोनों—के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगी।”

इस पहल के तहत लगाए गए स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल:- कक्षा में छात्रों की सहभागिता बढ़ाएँगे। डिजिटल शिक्षण को सुलभ और सरल बनाएँगे।सरकारी स्कूलों में डिजिटल अंतर  को कम करेंगे

मुथूट फाइनेंस इस पहल के परिणामों और जमीनी प्रभाव का गहन मूल्यांकन करेगा। प्राप्त अनुभवों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के आधार पर, अगले चरणों में इस कार्यक्रम का विस्तार और अधिक स्थानों पर किया जाएगा।

टिप्पणियाँ