बंकरमैन कार्यशाला में CO₂ में लाइव कमी का सफल प्रदर्शन

 



मुख्य संवाददाता 

सुष्मा रानी

नई दिल्ली बंकरमैन ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ISHRAE ( दिल्ली चैप्टर) के सहयोग से डायरेक्ट कार्बन कैप्चर एट नेगेटिव कास्ट“(DCCNC)” विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन बंकरमैन हाऊस , ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली में किया गया ।

इस कार्यशाला में कुल 33 प्रतिनिधियों ने भाग लिया , जिनमें  सिद्दीक़, प्रेसिडेंट – ISHRAE दिल्ली चैप्टर, HVAC

कंसल्टेंट्स, उपकरण निर्माता , DRDO, रक्षा मंत्रालय, तेल रिफाइनरी से जुड़े विशेषज्ञ, तथा झारखंड, मध्य प्रदेश एवं अन्य

राज्यों के प्रतिनिधि शामिल थे।

दिल्ली -एनसी आर के पाँच मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यशाला में भाग लिया और विषय पर साक्षात्कार रिकॉर्ड किए।

लाइव डेमोंस्ट्रेशन से सिद्ध हुई BUNKERMAN तकनीक की प्रभावशीलता कार्यशाला के दौरान मेजर जनरल डॉ .  पाल, VSM (से.नि .), संस्थापक एवं मुख्य वैज्ञानिक, बंकरमैन ने तकनीकी प्रस्तुति के बाद BUNKERMAN CO₂ / TVOC Removal System का लाइव डेमों स्ट्रेशन प्रस्तुत किया ।

कमरे में मौजूद 33 व्यक्तियों के कारण, सिस्टम बंद रहने की स्थि ति में CO₂ स्तर लगभग 700 ppm से बढ़कर 2450 ppm तक पहुँच गया । इसके पश्चात केवल 12 व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किए गए चार बंकरमैन यूनिट्स चालू किए गए।

लगभग 30 मिनट के भीतर, CO₂ स्तर 2450 ppm से घटकर लगभग 750 ppm तक आ गया , जबकि कमरे में

उपस्थित लोगों की संख्या डिज़ाइन क्षमता से लगभग तीन गुना थी ।

यह प्रदर्शन वास्तविक परिस्थितियों में बंकरमैन सिस्टम की क्षमता , स्केलेबिलिटी और विश्वसनीयता को स्पष्ट

रूप से सिद्ध करता है।

यह तकनीक CO₂, PM₂.₅, PM₁₀, TVOC और अन्य विषैली गैसों को अवशोषित कर उन्हें मिनिरल्स रिच ऑर्गेनिक मैनयोर  (MROM) में परिवर्तित करती है तथा एयर-कंडीशन्ड इमारतों में 40–60% बि जली की बचत भी सुनिश्चित

करती है।

विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों द्वारा सराहना

ISHRAE, रक्षा क्षेत्र, HVAC उद्योग, शोध संस्थानों और विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों ने  BUNKERMAN तकनीक को पूर्णतःस्वदेशी ,व्यावहारिक और तुरंत लागू किए जाने योग्य समाधान बताया , विशेष रूप से दिल्ली की गंभीर प्रदूषण

समस्या के संदर्भ में।

सरकारी एजेंसियों की अनुपस्थिति पर चिंता

पूर्व सूचना और व्यक्तिगत अनुस्मारको के बावजूद, दिल्ली सरकार, सीपीसीबी और सीएक्यूएम के किसी भी प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं रही । यह स्थिति उस समय चिंता का विषय है जब दिल्ली में प्रदूषण स्तर गंभीर होता जा रहा है और

सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय समाधान की तलाश में हैं।

कार्यशाला ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाधान उपलब्ध है और दिल्ली में ही ज़मीन पर सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है।  बंकरमैन ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड

 एक भारतीय कंपनी है जो डायरेक्ट कार्बन कैप्चर एट नेगेटिव कॉस्ट  (DCCNC) जैसी विश्वस्तरीय तकनीक प्रदान करती है। यह तकनीक इनडोर वायु गुणवत्ता में सुधार,

ऊर्जा बचत, ग्रीन हाउस गैसों में कमी तथा ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज  के प्रभावी समाधान में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जनता Unmute - वॉयसलेस के लिए एक आवाज: अनसुनी आवाज की शुरुआत जनता अनम्यूटेड से हुई

मुथूट फाइनेंस ने ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ पहल की शुरुआत; उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 75 सरकारी स्कूलों में पहुँची डिजिटल शिक्षा

इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ चांदनी चौक में दिल्ली के पहले स्टोर के साथ ‘भारत की साड़ियों’ को राजधानी में लाया