गौरैया बचाओ व प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान:

मुख्य संवाददाता 

सुष्मा रानी

 होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन योगेंद्र कुमार, सह अधीक्षक (तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) के नेतृत्व में “गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान”के अंतर्गत टैगोर गार्डन स्थित होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए *गौरैया के लुप्त होने के कारण*, *पशु संरक्षण* तथा *प्रदूषण के मानव शरीर पर दुष्प्रभाव* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर *निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं* आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *प्रदूषण मानव द्वारा उत्पन्न समस्या है और इसका समाधान भी सामूहिक प्रयास से ही संभव है*। उन्होंने अधिक से अधिक *पौधारोपण* करने पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या *सिस्टर मल्लिका* ने बच्चों को बताया कि प्रदूषण से बचाव के लिए *सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है*।

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी *जतिन भल्ला, जस्मीत कौर, रेखा बेरी*, केयर टेकर (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) *जय नाथ*, *सोनू कुमार, राम निवास यादव*, पशु कल्याण प्रतिनिधि *बी.के. पांडेय* एवं *इंदरजीत सोनी* ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण व पशु संरक्षण के प्रति जागरूक किया।*गौरैया बचाओ व प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान:

मुख्य संवाददाता 

 होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन योगेंद्र कुमार, सह अधीक्षक (तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) के नेतृत्व में “गौरैया बचाओ एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान”के अंतर्गत टैगोर गार्डन स्थित होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए *गौरैया के लुप्त होने के कारण*, *पशु संरक्षण* तथा *प्रदूषण के मानव शरीर पर दुष्प्रभाव* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर *निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं* आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *प्रदूषण मानव द्वारा उत्पन्न समस्या है और इसका समाधान भी सामूहिक प्रयास से ही संभव है*। उन्होंने अधिक से अधिक *पौधारोपण* करने पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या *सिस्टर मल्लिका* ने बच्चों को बताया कि प्रदूषण से बचाव के लिए *सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है*।

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी *जतिन भल्ला, जस्मीत कौर, रेखा बेरी*, केयर टेकर (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) *जय नाथ*, *सोनू कुमार, राम निवास यादव*, पशु कल्याण प्रतिनिधि *बी.के. पांडेय* एवं *इंदरजीत सोनी* ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण व पशु संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जनता Unmute - वॉयसलेस के लिए एक आवाज: अनसुनी आवाज की शुरुआत जनता अनम्यूटेड से हुई

मुथूट फाइनेंस ने ‘मुथूट शिक्षा ज्योति’ पहल की शुरुआत; उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 75 सरकारी स्कूलों में पहुँची डिजिटल शिक्षा

इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ चांदनी चौक में दिल्ली के पहले स्टोर के साथ ‘भारत की साड़ियों’ को राजधानी में लाया