अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में भावनात्मक आयोजन
सुषमा रानी नई दिल्ली, 14 फरवरी : धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल, वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर एक भावनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे कैंसर योद्धाओं, सर्वाइवर्स और उनके परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और अस्पताल स्टाफ ने मिलकर गतिविधियों, मनोरंजन और प्रेरक अनुभवों के साथ एक यादगार सुबह बिताई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मैजिक शो का आनंद लिया और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी भावनाओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया। बाल कैंसर सर्वाइवर्स ने अपनी साहसिक यात्राएं साझा कीं, वहीं परिवारों ने उपचार के दौरान सामने आई चुनौतियों और उम्मीद की कहानियों को साझा किया। आयोजन ने उत्सव, रचनात्मकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया। सीनियर कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, डॉ. मेघा सरोहा ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 50 हजार बच्चों में कैंसर का निदान होता है। उन्होंने कहा कि ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और विल्म्स ट्यूमर सहित विभिन्न प्रकार के बाल कैंसर का इलाज संभव है, यदि समय पर पहचान औ...